"".

Flickr Images

महंगाई राहत कैम्पः पाली जिले में अब तक 20 लाख 86 हजार से अधिक पंजीयन

महंगाई राहत कैम्पः पाली जिले में अब तक 20 लाख 86 हजार से अधिक पंजीयन


पाली : महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से हो रहे पंजीयन का लाभ मिलना शुरू होने के साथ ही आमजन में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी जिले में आयोजित राहत कैम्पों में खासी भीड रही। 

जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में टीम पाली आमजन को राहत उपलब्ध कराने के लिए जुटी हुई हैं। बुधवार शाम छह बजे तक जिले में अब तक 04 लाख 68 हजार से अधिक परिवारों को लाभान्वित करते हुए 20 लाख 86 हजार से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं।


कहां कितने फीसदी परिवार लाभान्वित


शहरी क्षेत्र


रानी खुर्द - 178.0

जैतारण - 174.2

बाली - 128.7

मारवाड़ जंक्शन - 118.6

तखतगढ़ - 109.3

सोजत सिटी - 100.9

सादड़ी - 98.6

सुमेरपुर - 98.1

फालना - 89.8

पाली - 74.9


ग्रामीण क्षेत्र


देसूरी - 78.1

रोहट - 76.5

रानी स्टेशन - 69.7

खारची (मारवाड़ जंक्शन) - 68.3

सोजत - 67.1

पाली - 66.6

रायपुर - 66.5

बाली - 64.6

सुमेरपुर - 64.5

जैतारण - 57.8