रोहट प्रधान सुनीता कंवर सुकरलाई रोहट पंचायत समिति के सभी ग्राम पंचायतों का दौरा कर रही है।
पाली : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार की गाइडलाइंस की पालना कराने को लेकर रोहट प्रधान श्रीमती सुनीता कंवर राजपुरोहित सुकरलाई लगातार प्रयासरत है, सप्ताह भर से वे अपनी पंचायत समिति के सभी ग्राम पंचायतों का दौरा कर रही है। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर गठित कोर कमेटी की बैठक लेकर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब तक किये गए कार्यो की जानकारी लेकर उनकी हौसला अफजाई करती है।
सभी जगहों पर कोर कमेटी को अपनी और से मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करा रही है। प्रधान श्रीमती सुनीता कंवर राजपुरोहित ने गुरुवार को खारड़ा, चोटिला, बिठू एवम कलाली ग्राम पंचायत का दौरा कर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोर कमेटी की बैठक लेकर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी की पहल मेरा गांव - मेरी जिम्मेदारी अभियान को सफल बनाने के लिए गांव स्तर पर निगरानी समिति बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर कोरोना महामारी को रोकना है, इसके लिए राज्य सरकार की गाइडलाइंस एवम हेल्थ प्रोटोकॉल की पूरी तरह से पालना करानी जरूरी है।
प्रधान सुनीता कंवर राजपुरोहित ने कहा कि गांव-ढाणी में सभी लोग मास्क लगाकर रखे, बिना काम बाहर नही घूमे, सोशियल डिस्टेंस रखे, भीड़ नही करे, बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित लोगो को होम आइसोलेशन की पालना कराने, ऐसे संक्रमित लोग जो अस्वस्थ है उन्हें कोविड केयर सेंटर या अस्पताल भेजना इन सभी की जिम्मेदारी हम सभी को मिलकर निभानी है। उन्होंने कोरोनो संक्रमित की संख्या, घर-घर सर्वे एवम मेडिकल किट वितरण, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन, वेक्सिनेशन सहित सभी कार्यो की प्रगति की रिपोर्ट भी ली।
इस दौरान विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती मोरकी देवी देवासी, सरपंच श्रीमती गीगा देवी खारड़ा, अशोक मेघवाल कलाली, सरपंच प्रतिनिधि नरपतसिंह बिठू, उप सरपंच चुन्नीलाल राजपुरोहित, कोर कमेटी के अध्यक्ष शंकरलाल सोनी, रामस्वरूप विश्नोई, श्रीमती ओम कुमारी, ग्रामसेवक कानाराम पटेल, नरेन्द्रसिंह, प्रदीप सिंह चारण, नेमाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच चंदन भारती, भंवरलाल, पुनाराम देवासी, शंकरलाल फुलवारिया, माणक गर्ग चोटिला, अशोक गिरी, लालाराम मेघवाल, मदनसिंह, जोगापुरी गोस्वामी, चंदू मेघवाल, धनराज सहित सम्बंधित पंचायत में एएनएम, आशा सहयोगी, बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


