"".

Flickr Images

काजलवास धाम में गायो को हरा चारा व बंदरो को बिस्किट खिलाया।

काजलवास धाम में गायो को हरा चारा व बंदरो को बिस्किट खिलाया।

पाली : महामारी के चलते लॉकडाउन मे गरीबो व असहाय की मदद के लिये तो सेवा प्रकल्प जारी है। वही बेसहारा गाय व पशु भोजन की तलाश में इधर उधर घूम रहे है।इनकी सेवा के लिए सिंचाणा के गौ भक्त आगे आये।इनको जहाँ भी बेसहारा पशु दिखते है उनको ढूंढ-ढूँढकर हरा-चारा खिलाया जा रहा है।पिछले कई दिनों से गौ सेवा मंडल सिंचाणा के सहयोग से गायों को हरा चारा डाला जा रहा है।आज गुरुवार को गौ भक्तों द्वारा काजलवास धाम जाकर बेसहारा गायों को हरा चारा व हनुमान भक्त बंदरो को बिस्किट खिलाया। क्योंकि मनुष्य तो कैसे भी अपना पेट भर लेते है, पर पशु कभी बोलकर नही कहते है की हम भूखे है।तो इस लॉकडाउन में मूकबधिर पशुओं की की सेवा करना भी अपने आप मे पुण्य कार्य है।यह कार्य भामाशाहो के सहयोग से गौ भक्तों द्वारा हमेशा किया जा रहा है।जिसमे गौ भक्त लसाराम सीरवी, दीपाराम चौधरी, अनिल दास वैष्णव, किशोर प्रजापत, लक्ष्मण मीणा, शेषाराम आदि मौजूद थे।