"".

Flickr Images

तहसीलदार ने मृत्युभोज रुकवाकर लगाया 25 हजार रुपए का जुर्माना, जरूरतमंदों में किया भोजन वितरित।

तहसीलदार ने मृत्युभोज रुकवाकर लगाया 25 हजार रुपए का जुर्माना, जरूरतमंदों में किया भोजन वितरित।


पाली : पाली जिले के सोजत तहसीलदार दीपक सांखला ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर सरदारसमंद में लोगों के चालान काटे। इस दौरान सोजतरोड में मृत्युभोज आयोजित करने एवं भारी भीड़ होने की सूचना मिली तो उनके द्वारा पकड़े गए दो युवकों को क्वॉरंटीन सेंटर छोड़ तहसीलदार सांखला सोजतरोड पहुंचे।

जहां पहले ही भनक लगने से लोग आस-पास के खेतों में छितरा गए। घर के कमरों व छतों पर छिप गए। काफी लोग परोसे हुए भोजन का आनंद ले रहे थे। घर के बाहर वाहनों की भीड़ लगी थी। जिसे लोग आपाधापी में ले जा नहीं पाए। रेवेन्यू टीम ने हर जगह खंगाल कर सबको मौके से रवाना किया। तलाशी में हलवा, पूड़ी, दाल सब्जी, नमकीन अलग-अलग कमरों में छुपाया हुआ मिला। जिसे जब्त कर लोडिंग टैक्सी में रखवाया गया। पूछताछ में पता चला कि बेराबाग सोजतरोड निवासी की मौत कोरोना से हुई थी।

संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा इस परिवार को मृत्युभोज को लेकर पाबंद कर परिजनों द्वारा भीड़ जमा कर मृत्युभोज करने पर लताड़ा। पच्चीस हजार रुपए का जुर्माना वसूल तीन सौ लोगों का बना भोजन जप्तकर सोजत स्थित गाडिय़ा लोहार बस्ती पहुंच जरूरतमंदों को बांटा गया। कार्रवाई में रेवेन्यू टीम के सदस्य कमलेश मीणा, श्यामसिंह, गजेंद्र, अर्जुनसिंह का सहयोग रहा।