जैव विविधता को बनाये रखने के लिए नम भूमि का होना आवश्यक : भीमाराम चौधरी
पलसाना - विश्व नम भूमि दिवस(वर्ल्ड वेटलैंड डे)2021का आयोजन वन विभाग सीकर,राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, नेषनल ग्रीन कोर एवं आकाशदीप स्कूल के तत्वावधान में सांवली रोड स्थित राजीव गांधी स्मृति वन सीकर के इंटरप्रिटेशन सेंटर में मनायागया।जिसमे ंवेटलैंड डे पर लोगों में जनजागृति पैदाकरने एवं वेटलैंड के संबंध में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें पर्यावरण संरक्षण, बायोडायवर्सिटी एव ंवेटलैंड के संबंध में प्रदर्शनी लगाई गई।जिसको स्काउट गाईड, ईकोक्लब सदस्यों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिखाई गई एवंवेटलैण्ड संबंधी जानकारियां प्रदान की गई
इस वर्ष विश्व नम भूमि दिवस की थीम ‘‘वेटलैंड एवं वाटर‘‘ के विषय पर संगोष्टी का आयोजन किया गया । जिसमें उप वन संरक्षक, सीकर भीमाराम चौधरी ने दिवस की शुरुआत कब हुई कैसे हुई और क्यों हुई पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ हेमंत मिश्रा एवं बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट ने भी इस विषय पर प्रकाश डाला।इस के पश्चात वेटलैंड कंजर्वेशन के संबंध में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों, स्काउट गाइड, वनविभाग के कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण व वेटलैंड पर प्रश्न पूछे गए व वन विभाग की ओर से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।इस मौके पर भीम सिंह यादव, रेंजर सीकर, श्रवणलाल झाझड़िया, लक्ष्मणगढ़, एवं वनविभाग के अधिकारी/कर्मचारी, स्काउटगाईड, ईकोक्लब सदस्य एवं छात्र-छात्रायें भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मधुसूदनजांगीड़, सूचना सहायक द्वारा किया गया । राजकीय हरदयाल माध्यमिक विद्यालय बजाज सर्किल के ईको क्लब एवं स्काउट गाइड द्वारा महेन्द्र कृष्णियॉ प्रधानाध्यापक एवं सुनिता जोशी इको क्लब प्रभारी के नेतृत्व में श्रमदान, पौधोंका रख-रखाव, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कियागया । विश्व भूमि दिवस राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सालावाली में मनाया ।इस प्रकार इको क्लब, स्काउट गाइड एवं वन विभाग द्वारा जगह जगह विभिन्न प्रकार के आयोजन कर विश्व नम भूमि दिवस को संरक्षित रखने के संबंध में जागरूकता अभियान व उठाए जाने वाले कदमों के संबंध मे ंआम जनता में जागरूकता फैलायी गयी।कार्यक्रम में परस्पर अनौपचारिक संवाद के दौरान अनेक विद्यार्थियों आमजन सहभागियों ने अपनी उत्सुकता भीमारामचौधरी, से जानकारी लेकर शांत की।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थलों पर पाये जान ेवेटलैंड के बारे में विस्तृतचर्चा की गयी। कार्यक्रम के अंत में प्रष्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा


