"".

Flickr Images

बिठूड़ा पिरान आई माता बढ़ेर के गादीपति पद से नवाजा, उमड़ा जन सैलाब, लगे जैकारे

प्रदेशभर के सीरवी समाजबंधुओं ने की शिरकत


पाली/- सीरवी समाज के पीरोसा रावतसिंह के देवलोकगमन होने के बाद आई पंथ की पंरपरा के अनुसार बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उनके पुत्र गोपालसिंह को विधि-विधान के अनुसार गादीपति पद से नवाजा गया। कार्यक्रम में चाणोद समेत आस-पास के गांवों से हजारों समाजबंधुओं ने भाग लिया।

बिठूड़ा पिरान गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायतअनोपपुरा सरपंस श्री गोपालसिंह परमार को पीर पद अभिषेक गादी तिलक रस्म के साथ गादी सौंपी। इस मौके उन्होंने कहा कि इंसान होने के नाते मनुष्य का पहला कर्तव्य मानव व प्राणी मात्र की सेवा करना है। हर जीव में परमात्मा का निवास होता है। प्रत्येक जीव को परमात्मा का प्रतिनिधि मानकर अपना जीवन समर्पित करना ही ईश्वर की पूजा है। इससे पूर्व पीर पद अभिषेक कार्यक्रम में गोपालसिंह पीर को चाणोद राजघराने की ओर से अजीतसिंह के प्रतिनिधि महाराजसिंह मेडतिया ने प्रथम पाग पगडी धारण करवाया। इसके बाद अन्य गांवों से आए सीरवी समाज के लोगों ने नजराना भेंटकर अभिनंदन किया। बिठुडापिरान गांव के 16वें गादीपति के रूप में पंडित सुधीर व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चाणोद वडेर के कोतवाल मुपाराम चौहान, बिठुडापिरान वडेर के कोतवाल गमनाराम गहलोत द्वारा तिलक पूजन किया। आईमाता की सफेद गादी आसन पर विराजमान होकर पीर पद प्राप्त किया। इस मौके पर बिलाड़ा से भगा महाराज,पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, करणसिंह मेड़तिया,ओर बहुत ही साधु संत की उपस्थति रहें।


उमड़ा जन सैलाब, लगे जैकारे

बिठुडा पिरान आईमाता वडेर परिसर में आयोजित गादी पद अभिषेक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मालवा मेवाड़, मध्यप्रदेश, चाणोद, अनोपपुरा, बिठुडापिरान, भाचून्दा, बाबागांव, बडगावंडा, लापोद, ढोला, माण्डल, साण्डेराव, पैणावा, पिचावा, कोशेलाव व बालराई समेत आसपास के हजारों सीरवी समाजबंधु परिवार समेत पहुंचे। समाजबंधु व छातिसकौम ने दर्शनकर पीरोसा के जैकारे लगाते गुलाल उडाते चल रहे थे। महिनाओं ने मंगलगीत गाए।