शाहपुरा के संतोष मुदगल कर रहे हैं मुंबई में शूटिंग
पलसाना - सॉरी ब्रदर गरम मसाला कॉमेडी वेब सीरीज की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई । ग्राम पंचायत ठीकरिया के आदर्श एवं राजस्व ग्राम शाहपुरा के बालकवी स्व मोहनलाल शर्मा के सुपुत्र संतोष मुदगल ने फिक्सल मैजिक प्रोडक्शन के साथ युवा दोस्तों की स्टोरी को लेकर कॉमेडी वेब सीरीज सॉरी ब्रदर गरम मसाला की शूटिंग मुंबई के मलाड में शुरू की । सॉरी ब्रदर गरम मसाला के निर्माता संतोष मुदगल ने बताया कि बदलते परिवेश मे आज का युवा क्या देखना चाहता है एवं भटकते युवा वर्ग के दृष्टिकोण को बदलने के लिए एक सकारात्मक पहलू के साथ मनीषा बंगले में शूटिंग की शुरुआत हुई । विनोद सिंह के निर्देशन में शुरू हुए गरम मसाला के कॉमेडी शो को विशेष पृष्ठभूमि से जोड़ा गया है । 14 फरवरी को रिलीज होने वाली सॉरी ब्रदर गरम मसाला में हास्य कलाकार जिम्मी, शुभम अग्रवाल, राम ,गरिमा मोर्य ,आलिया नाज, अनूप शर्मा आदि विभिन्न किरदार निभा रहे हैं। गौरतलब है कि शहर की चकाचौंध से दूर बसे गांव शाहपुरा के इतिहास में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले बावलिया मुदगल परिवार के संतोष मुदगल उभरते हुए पहले युवा कलाकार है। ग्राम एवं आसपास के गणमान्य नागरिकों ने युवा उद्यमी संतोष के जज्बे की सराहना की है।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

