"".

Flickr Images

व्याख्याता को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

व्याख्याता को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

पाली - निकटवर्ती इंदरवाडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत इतिहास के व्याख्याता भगवान सिंह मेड़तिया के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गई। व्याख्याता कल्याण सिंह टेवाली ने बताया कि श्री भगवान सिंह, व्याख्याता के गौरवमयी पैंतीस वर्ष की राजकीय सेवा के पश्चात साठ वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति पर इंदरवाड़ा विद्यालय परिवार द्वारा साफा एवं माला पहनाकर भव्य विदाई दी गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत इंदरवाड़ा के सरपंच कन्या देवी , समाजसेवी ढला राम चौधरी एवं उप सरपंच अखेराज सिंह सोनिगरा ने ग्राम पंचायत की तरफ से व्याख्याता भगवान सिंह मेड़तिया का किया। विद्यालय परिवार ने विद्यालय से स्थानांतरण होने वाले वरिष्ठ अध्यापक हीरालाल जाट,सुमन सैनी और पीईईओ अधीनस्थ प्रधानाध्यापक पीराराम मेघवाल को भी साफा और माल पहनाकर विदाई दी।  ग्रामीणों ने भी गांव में महादेव मंदिर प्रांगण में सेवानिवृत्त व्याख्याता मेड़तिया का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मिश्रीलाल, व्याख्याता दिनेश कटारिया, वरिष्ठ मांगीलाल रांगी, महेंद्र पटेल, पंकज कुमार सैनी, नीर कुमार कुमावत, नीलम वर्मा, सुरेश कुमार आदरा, ऋषिकेश गर्ग, भलाराम मोबारसा, ललित कुमार राजपुरोहित, अर्जुन सिंह, कार्यालय सहायक गोमद राम हुडा, अजय कुमार आढा, समाजसेवी ईश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह, एसएमसी अध्यक्ष मोहन लाल सीरवी, जालम सिंह, श्याम सिंह चारण, श्रवण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।