"".

Flickr Images

वाहनो के रिफ्लेक्टर लगाकर ट्रेक्टर चालको को दी सडक सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी

वाहनो के रिफ्लेक्टर लगाकर ट्रेक्टर चालको को दी सडक सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी 

       

पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर एवं देव हीरो झून्झूनू बाई जिला मुख्यालय सीकर के सयुक्त तत्वावधान में दस लाख स्काउट गाइड सडक सुरक्षा की ओर अभियान एवं सडक सुरक्षा जीवन रक्षा माह महाअभियान के तहत जयपुर रोड सीकर पर कृषि उपज मण्डी के पास सर्किट हाउस, झून्झूनू बाई पास,  ट्रैक्टर ट्रालियों एवं उट गाडियों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये। ताकि अधेरे में लोग दुर्घटना ग्रस्त ना हो तथा ट्रैक्टर एवं उॅट गाडी चालको को सडक सुरक्षा सम्बन्धी सावधानी बरतने हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में देव हीरो सीकर के कर्मचारी, श्री कल्याण रा उ मा वि सीकर,मरूधर ऑपन रोवर कू्र जिला मुख्यालय सीकर, विद्याश्रम स्कूल, राजकीय श्री हरदयाल मा वि सीकर के स्काउट सहित  सदस्यो ने भाग लिया । ।कार्यक्रम का संचालन सीओ स्काउट बसन्त कुमार लाटा एव संगीता रूलानिया डी एस एम देव हीरो,ने किया । इस अवसर देव हीरो के अजीत मील मोनिका शर्मा,सुभाष सैन, रफीक मोहम्मद, एवं, रोवर स्काउट अनिल सैन, पिन्टू कुमार सैनी, स्काउट श्यामरथ, अंकित सैनी, रोनित जोगानी सहित स्काउट व रोवर्स की सेवाएॅ सराहनीय रही ।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा