योगासन एवं पिरामिड कार्यक्रम आयोजित
पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर मरूधर ऑपन रोवर कू्र सीकर के ग्रुप लीडर एवं योग प्रशिक्षक गुरूदयाल सिंह नरूका के सहयोग से योगासन एवं पिरामिड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ स्काउट बसन्त कुमार लाटा के नेतृत्व में फिट इण्डिया- हिट इण्डिया के तहत स्काउट गाइड मुख्यालय बडा तालाब सीकर पर योगासन एवं पिरामिड कार्यक्रम विगत 5 रोज से आयोजित किया जा रहा है। जिममें विभिन्न प्रकार के योगासन, पीरामिड,प्रणायाम का अभ्यास गुगामेडी क्षेत्र के बालक एवं बालिकाओं एवं स्काउट सदस्यों को करवाया जा रहा है। स्वस्थ रहने हेतु योग एवं प्रणायाम के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। ताकि वे स्वयं स्वस्थ रहे एवं अपने परिवार को भी जानकारी प्रदान कर स्वस्थ रख सके।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

