तिरंगा झंडा दिखाकर ट्रैक्टर रैली को किया विजयनगर से रवाना
पलसाना - कस्बे के विजयनगर लढाणा रोड से पंचायत समिति सदस्य एवं उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सीकर रामनारायण चौधरी ने तिरंगा दिखाकर सोमवार सुबह 9:30 बजे ट्रैक्टर रैली को रवाना किया। मोदी सरकार के किसान कानून के खिलाफ किसान रैली को तिरंगा झंडा दिखाकर दातारामगढ़ के लिए रवाना किया ।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

