"".

Flickr Images

पोलियो अभियान में सहयोग के हमराही बने स्काउट गाइड

पोलियो अभियान में सहयोग के हमराही बने स्काउट गाइड

  

पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में आज पल्सपोलियो महाअभियान में जिला सीकर के विभिन्न गॉवों में शानदार सेवाएॅ प्रदान की ।

          सीकर में बस डिपो पर आयोजित बुथ पर बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट, सुनिता जोशी गाइड कैप्टिन मार्गदर्शन में अंकित कुमार सैनी सीनियर स्काउट हरदयाल राजकीय मा वि सीकर के नेतृत्व में स्काउट अनिल,कुणाल,श्रवण ने प्रातः10 बजे से ही बसो में जा रहे बच्चों को पूछ पूछ कर दवा पिलाने में सहयोग कर शानदार सेवाएॅ प्रदान की ।

          रीगस में विष्णु जोशी सचिव स्थानीय संध रींगस एवं वेदान्ता गर्ल्स कॉलेज रीगस की रेन्जर लीडर ज्योति राजावत मार्गदर्शन में स्काउट गाइड स्थानीय संध मुख्यालय रीगस एवं बस स्टेण्ड खाटू मोड पर रेन्जर मिनल शर्मा मनीषा महला, रिकंु कुमावत, प्रताप ऑपन रोवर कू्र रींगस के रोवर अंकित कुमार शर्मा एवं अन्य रोवर रेन्जर्स ने दिनभर पल्सपोलियो दवा लगभग 100 से अधिक बच्चों को पिलाने शानदार सेवाएॅ दी। स्थानीय संघ पलसाना के डूकिया में संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल की गाइडों ने शानदार सहयोग प्रदान किया।

          बी आर अम्बेडकर ऑपन रोवर कू्र थोई के रोवर लीडर गुलजारी लाल सैनी के नेतृत्व में रोवर स्काउट सचिन शर्मा, चन्दन शर्मा, सुन्दर लाल साटोलिया,सुरज मल भास्कर, नवीन कुमार भास्कर ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थोई में बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने, घर घर सम्पर्क कर अभिभावको को अपने बच्चों को दवा पिलाने हेतु स्वास्थ्य केन्द्र लाने एवं स्वय रोवर्स ने बच्चों को घर घर से लाकर दवा पिलाई, सकराय गॉव में रोवर नवरंग कुमावत, गणेश कुमावत, सचिन शर्मा ने बहुत अच्छी सेवाएॅ देकर दवा पिलाने में पूर्ण सहयोग किया । 

          इसके साथ ही जिले के गॉवो,कस्बो में जगह जगह लगे बुथो पर भी स्काउट गाइड रोवर रेन्जर ने पल्सपोलियो महाअभियान में दवा पिलाने में पूर्ण योगदान दिया तथा अगले 2 दिन ओर अपनी सेवाएॅ जारी रखेगें।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा