"".

Flickr Images

सरपंच ने किया पल्स पोलियो महाअभियान की शुरुआत

1389 बच्चों ने गटकी पोलियो की खुराक

पलसाना - कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में पल्स पोलियो राष्ट्रीय महाअभियान का शुभारंभ  बालिका को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर किया गया । वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ प्रभुदयाल बराला ने बताया कि पलसाना सेक्टर के 4400 बच्चों के लक्ष्य में 1389  बच्चों को आँरल पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई गई। सेक्टर प्रभारी डॉ नितेश कुमार शर्मा ने   सेक्टर में 34 बूथ तथा पलसाना स्टैंड पर बनाए गए दो ट्रांजिट बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बताया कि प्रत्येक बूथ पर दो - दो कर्मचारी नियुक्त किए हैं ।वही एक को रिजर्व में रखा है ।कार्यक्रम की मॉनिटरिंग  सेक्टर में एलएचवी आशा ओला, मेल नर्स हुकमाराम ओला,  सतीश कुमार बिजारणिया ने बूथों पर जाकर किया। प्रथम दिन निर्धारित बूथों पर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक 0 से 5 आयु वर्ग के 1389     बच्चों को दवा पिलाई गई।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा