कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू
पलसाना - ग्राम सामेर में रविवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार गोपीनाथ मंदिर से बालाजी धाम धाम तक गावं की महिलाओं द्वारा डीजे की धुन पर नाचते कूदते श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे। इसके बाद कथावाचक उमाश्री मिश्र के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद् गीता ज्ञान यज्ञ भागवत कथा का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। कथावाचक मिश्र ने कहा पूर्व जन्मों के अच्छे संस्कारों के साथ जब मनुष्य का भाग्य उदय होता है, तो भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस दौरान अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

