"".

Flickr Images

कक्षा कक्ष निर्माण की मांग को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन

कक्षा कक्ष निर्माण की मांग को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन

पलसाना - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूकिया में कक्षा - कक्ष निर्माण की मांग को लेकर विद्यालय एवं ग्रामीणों ने दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह बुरडक को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने विद्यालय की विजिट करवाकर भवन की  समस्या बताई। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के लिए नए भवन के रूप में राजकीय अस्पताल बिजली ग्रिड के पास चार कमरे भी बन गए। लेकिन वो पर्याप्त नहीं है। ना तो नए भवन में विद्यालय संचालित हो सकता। ना ही पुराने भवन में पर्याप्त कक्षा कक्ष । बताया कि विद्यालय में पहले की बजाय छात्र-छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। नए भवन के पास कक्षा कक्ष बनाकर चारदीवारी निर्माण करवा दिया जाए  तो इस विद्यालय का  संचालन नए भवन में हो सकता है। इसके लिए नए भवन में कक्षा 9 से 12 कक्षाएं विधिवत रूप से संचालित हो सके। बाकी कक्षा 1 से 8 पुराने भवन में संचालित होती रहे। ज्ञापन देने के बाद दातांरामगढ विधायक ने समस्या का समाधान का प्रयास करने की बात कही।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा