"".

Flickr Images

हिमालय वुडवेज स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन को अपना आदर्श ग्रुप बनाना चाहिए : विनोद शर्मा

ऑनलाइन जिला स्तरीय हिमालय वुडवेज रियूनियन संगोष्ठी संपन्न


पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर द्वारा मंडल मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय हिमालय वुड बैज रियूनियन विनोद कुमार  शर्मा हेड क्वार्टर कमिश्नर,  महेशचंद्र स्वामी पूर्व  राज्य संगठन आयुक्त स्काउट,  शकुंतला वैष्णव राज्य संगठन आयुक्त गाइड, पूरन सिंह  शेखावत सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट जयपुर मंडल के सानिध्य में वेबीनार के माध्यम से किया गया ।

  सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि वेबीनार में विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे मूलभूत सिद्धांतों को नहीं भूलना चाहिए और हर हिमालय वुडबैज स्काउट मास्टर , गाइड कैप्टन  व कब मास्टर द्वारा अपने ग्रुप को एक आदर्श ग्रुप के रूप में स्थापित करते हुए दूसरे स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन के सामने आदर्श प्रस्तुत करें‌, ताकि बाकी सदस्य प्रेरणा ले सकें ।

महेश चंद्र स्वामी ने कहा कि मान सभा की मीटिंग व वार्षिक योजना के अनुसार नियमित रूप से मंगलवार व शुक्रवार को स्काउट गाइड का कार्यक्रम स्काउटिंग गाइडिंग के उत्थान के लिए हर विद्यालय में करवाया जाना चाहिए ।

शकुंतला वैष्णव ने कहा कि सीकर जिले के स्काउटर गाइडर,स्काउट गाइड पूरे राज्य में अपना अलग स्थान रखते हैं इसे बनाकर रखें। जिसमें 35 हिमालय वुड बैज,एलटी, ए एल टी स्काउट गाइड सदस्यों ने भाग लिया ।जिसमें जिला सीकर में स्काउटिंग गाइडिंग को आगे बढ़ाने ,ग्रुप पंजीकरण, विजिट,, गुणात्मक वृद्धि, आदर्श ग्रुप योजना, मान सभा, रिकॉर्ड संधारण, टोली विधि , ग्रुप कंपनी मीटिंग , रामलाल चौधरी सहायक लीडर ट्रेनर ने प्रधानमंत्री शील्ड विषय पर शानदार वार्ता दी, परमेश्वरी चारण ने उप राष्ट्रपति अवार्ड ,लक्ष्मी मजूमदार अवार्ड  अपनी बात रखी , बसंत कुमार लाटा ने  समाज सेवा व सामुदायिक सेवा, कोविड-19 जागरूकता,ग्रुप विजिट व अन्य जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन  रितु शर्मा सी ओ गाइड सीकर के द्वारा किया गया।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा