उजाला राजीविका महिला ग्राम संगठन का शुभारंभ
पलसाना - ग्राम भदालाकीढाणी ग्राम के प्राचीन विद्यालय भवन में राजीविका महिला ग्राम संगठन का शुभारंभ बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विकास कुमार दाधीच द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक विकास कुमार दाधीच ने आयोजित राजीविका कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की महिलाएं उजाला राजीविका से जुडकर आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दूसरी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनती है। अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया । इस मोके पर सरपंच भगवती देवी जांगिड़, राजेश सैनी, हेमराज बधाला सहित अनेक गणमान्य जन नागरिक मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

