डूकिया सहकारी समिति का जिले में अग्रणी सहयोग : विधायक वीरेंद्र सिंह
पलसाना - डूकिया ग्राम सेवा सहकारी समिति डूकिया की वार्षिक आम सभा आयोजित हुई। जिसमें 76 लाख रुपयों का बजट पारित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष रघुनाथ सिंह खीचड़ ने की। मुख्य अतिथि दातांरामगढ विधायक वीरेंद्र सिंह थे। इस दौरान दांतारामगढ विधायक वीरेंद्र सिंह ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संचालक मंडल ने काम काज एवं किसानों में सहयोग से डूकिया सहकारी समिति जिले की अग्रणी संस्था के रूप में उभर रही है। ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड पलसाना व्यवस्थापक महादेव सिहं ऐचरा शाहपुरा ने समिति का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2021-22 के लिए 76 लाख का बजट रखा। इसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। व्यवस्थापक सतीश कुमार बिजारणिया ने बताया कि कार्यक्रम में दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य जयंत निठारवाल, पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, पंचायत समिति सदस्य सवाई सिंह बाजिया का साफा एवं माला पहनाकर शानदार स्वागत किया गया।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

