चाय बनाने वाले ने दिए 5100 रुपए
पलसाना - चाय बनाने वाले ने समर्पण निधि अर्पण में 5100 रुपए दिए। वार्ड पंच गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि कस्बे के रामलीला मैदान में चाय की दुकान चलाने वाले प्रभु दयाल रूंडला ने कोविड-19 के दौरान विषम परिस्थिति के बावजूद भी इस महंगाई में भगवान श्री राम के निर्माण हेतु 5100 रुपए दिए । इस सहयोग के लिए सभी ग्राम वासियों ने आभार जताया। रूंडला के इस सहयोग की चारों तरफ चर्चा है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व वार्ड पंच सुरेंद्र सिंह शेखावत, भवानी सिंह शेखावत, शंकरलाल अग्रवाल ,बनवारी लाल कुमावत ,किशन सिंह, बाबूलाल जांगिड़ आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

