पलसाना के परिचालक ने दिया ईमानदारी का परिचय
पलसाना - बदलते परिवेश एवं घोर कलयुग में आज भी इमानदारी जिंदा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान पथ परिवहन निगम के परिचालक पंकज स्वामी सीकर डिपो से रोडवेज लेकर परबतसर जा रहे थे । बस में पहले से सवार बनवारी लाल शर्मा श्री सीमेंट ब्यावर के 5000 नगद एवं 17000 का मोबाइल बस की सीट पर गिर गया, जो परिचालक पंकज स्वामी ने उठाकर बस में सवार सभी लोगों से पूछताछ की मगर किसी ने रुपए और मोबाइल खोने की सूचना नहीं दी। अपना स्टैंड आने पर बनवारीलाल शर्मा पहले ही उतर कर अपने घर चले गए । देर शाम को जब मोबाइल नहीं मिला तो अपने नंबर पर फोन करने पर बस के परिचालक पंकज स्वामी ने बताया कि आपके रुपए मेरे पास है । अगले चक्कर में वापस आते समय आप परबतसर बस स्टैंड पर मिले। जहां बुकिंग प्रभारी रामनिवास तेतरवाल की मौजूदगी में परिचालक ने बनवारी लाल शर्मा को उसके खोए हुए रुपए और मोबाइल लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। परिचालक पंकज स्वामी की ईमानदारी को लेकर सीकर डिपो एवं पलसाना कस्बे के लोगों ने स्वामी के कार्य की सराहना की।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

