सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम आयोजित
पलसाना - शनिवार को देव हीरो व राजस्थान राज्य भारत स्काउट जिला मुख्यालय सीकर के तत्वाधान में 18 जनवरी से 18 फरवरी तक मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए ।जिसके तहत सर्किट हाउस सीकर मे सी ओ स्काउट बसंत लाटा, चितलागिया स्कूल ,राजकीय बालिका उच्च माध्य विद्यालय बाजार रोड,हरदयाल स्कूल के सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर मौजूद थे देव हीरो की डी एस एम संगीता रुलानिया ने सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देकर सभी को जागरूक किया । रफीक मुहम्मद ने सभी को ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी व सभी से इन नियमो की पालना करने का सन्देश दिया | और देव हीरो टीम व स्काउट गाइड टीम ने मिलकर सभी जयपुर रोड पर ट्रेक्टर ट्राली व आने जाने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। इस मोके पर शिक्षा विभाग से मुरलीधर, भुवनेश, भारती मिश्रा , सुनीता जोशी निर्मला, बबीता शर्मा, पवन कुमार सैनी सुभाष सैन, पवन अरविन्द मोनिका शर्मा, पुरुषोत्तम लाल स्वामी आदि मौजूद रहे । सीओ बसंत लाटा ने सभी का आभार व्यक्त किया । देव हीरो के दवारा किये गए कार्य की सभी ने सराहना की।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

