"".

Flickr Images

देश के लिए शहीदो के बलिदान को हमेशा याद रखे ओर आगे बढे:-मिश्रा

स्काउट गाइड ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा,संगोष्ठी एवं श्रमदान कर मनाया शहीद दिवस

           

पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य एवं मण्डल मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में शहीद दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले 10.30 बजे सीकर के शहीद स्मारक पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन श्रीमती भारती मिश्रा प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड सीकर, मुरलीधर शर्मा मन्त्रालयिक कर्मचारी नेता,भुवनेश कुमार शर्मा अध्यक्ष मन्त्रालय कर्मचारी जिला सीकर, संजय कुमार सहगल पूर्व सी ओ स्काउट के आतिथ्य में बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट, के संचालन में सुनिता जोशी सयुुक्त सचिव, पुरूषोतम लाल स्वामी व्याख्याता एंव स्काउट मास्टर, निर्मला माथुर रेन्जर लीडर, सुमित्रा गाइड कैप्टिन बजाज रोड सीकर, संगीता रूलानिया गाइड कैप्टिन,गुरूदयाल सिहं नरूका, पवन कुमार सैनी के पूर्ण सहयोग सें किया गया।  जिमसें विभिन्न धर्माे की प्रार्थना,प्रातःस्मरामि,सरस्वती बन्दना, गुरू महिमा, रामधुन, नामधुन,मोन प्रार्थना, हम होगे कामयाब, हरदेश मू तु हर वेश में तु सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये ।

       शहीद स्मारक पर पुष्पान्जली अर्पित की एवं 11.02 मिनिट पर मोन प्रार्थना का आयोजन किया। गॉधीजी  की पुण्य तिथि पर शहीदो के बलिदान पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया । जिसमें, भारती मिश्रा ने अपने उदबोधन में सभी से कहा कि जब हम राष्ट्र् भक्ति का जज्बा बनाये रखे एवं देश के लिए अच्छे कार्य करते रहे एवं देश को आगे बढाते रहे । तब ही शहीदो के बलिदान का पर सच्ची श्रदान्जली होगी। 

       बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट ने सभी को देश के लिए सच्चा नागरिक कैसे बने  पर प्रकाश डाला व विभिन्न जानकारी प्रदान की । भुवनेश कुमार शर्मा, बबीता शर्मा, मुरलीधर शर्मा ने शहीदो के सम्मान में अपने अपने विचार व्यक्त किये । 

       इसके बाद शहीद स्मार्क पर 100 से अधिक स्काउट गाइड सदस्यों ने पूरे स्मारक पर श्रमदान किया  । कई क्विटल कचरा, पॉलीथीन, पत्ते,ओर पार्क में से खरपतवार निकाल कर स्वंच्छ बनाया अव पार्क देखते ही बन रहा था ।इस अवसर श्रमदान कार्य में हरदयाल स्कूल के स्काउट गाइड प्रथम, श्री कल्याण स्कूल एवं मरूधर ऑपन रोवर कू्र सीकर ने द्वितीय स्थान, देव हीरो तृतीय एवं रा बा उ मा बजाज रोड सीकर चतुर्थ स्थान पर रहे इसके बाद दस लाख स्काउट सडक सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया । इस सर्वधर्म प्रार्थना सभा में अन्य कार्यक्रमो में राजकीय हरदयाल मा वि बजाज सर्किल सीकर, रा बा उ मा वि बजाज रोड सीकर, मरूधर ऑपन रोवर क्रू जिला मुख्यालय सीकर, पदमनी ऑपन रेन्जर टीम जिला मुख्यालय सीकर, देव हीरो सीकर, श्री कल्याण रा उ मा वि सीकर, सहित अनेक विद्यालयो के स्काउट गाइड रोवर रेन्जर सदस्यो ने भाग लिया ।सभी का आभार सुनिता जोशी ने किया एवं बाद में अनिल सैन, पिन्टू कुमार सैनी, श्यामरथ, अंकित सैनी, रोनित जोगानी सहित स्काउट व रोवर्स ने वाहनो के रिफलेक्टर लगाये गये एवं सॉवली रोड पर भी श्रमदान किया गया।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा