"".

Flickr Images

जोधपुर-पाली एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड की और से गाजनगढ़ टोल नाके पर 32 वे सड़क सुरक्षा माह- 2021 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया

जोधपुर-पाली :-  जोधपुर-पाली एक्सप्रेस वे प्राइवेट लिमिटेड की और से गाजनगढ़ टोल नाके पर 32 वे सड़क सुरक्षा माह- 2021 के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव प्रत्यासी महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई एव्वरोहट प्रधान श्रीमती सुनिता कंवर राजपुरोहित सुकरलाई ने शिरकत कर यातायात नियमो की पालना करने को लेकर अपने विचार रखे।

इस दौरान यातायात सुरक्षा नियमो को लेकर रखी गई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया, इसके साथ ही राहगीरों को हेलमेट वितरित किये गये एवम निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी राजेन्द्र दवे, यातायात पुलिस निरीक्षक निरमा विश्नोई, सार्वजनिक निर्माण विभाग (एन एच) के अधिशाषी अभियंता संजय माथुर, हाइवे कम्पनी के मैनेजर एस मुथु कुमार, फिरोज भाई, पुनाराम देवासी, भंवरलाल, चंदन भारती, दुर्गाराम पटेल, शंकरलाल फुलवारिया सहित कई जने उपस्थित रहे।