बरसिहपुरा ने क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीता
पलसाना - रीको ओधोगिक क्षेत्र स्थित खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत रूप से समापन हुआ। क्रिकेट का फाइनल मैच बरसिंहपुरा एवं सुंदरपुरा के मध्य हुआ ।जिसमें बरसिंहपुरा ने सुंदरपुरा को हराकर प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीता । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच रूपसिंह शेखावत थे। व विशिष्ट अतिथि वार्ड पंच गोविंद सिंह चौहान थे। फाइनल मुकाबले में बरसिंहपुरा ने 15 ओवर में 170 रन बनाए। वहीं सुंदरपुरा 106 रनो में आउट हुई। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को 7100 रुपए वही उपविजेता टीम को 3100 रुपए एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

