"".

Flickr Images

कोविड-19 में राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहा

स्टेट चीफ कमिश्नर ने दी स्काउट गाइड को बधाई

पलसाना - कोविड-19 के दौरान राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड ने सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के चीफ कमिश्नर जेसी महान्ति ने राजस्थान के समस्त स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर स्काउटर गाइडर एवं संस्था प्रधानों को कोविड-19 महामारी में किए गए सामाजिक  सेवा कार्य अंजाम देने पर बधाई दी। जिला मुख्यालय सीकर के सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि स्टेट चीफ कमिश्नर ने बधाई देते हुए कहा कि स्काउट परिवार द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी में सात लाख से अधिक मास्क सिलाई कर वितरण करना, 11 लाख से अधिक भोजन वितरण करना, खाद्य सामग्री वितरण करना, जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण आदि सेवा कार्यों को विधिवत रूप से अंजाम दिया। सीकर जिला मुख्यालय के द्वारा कोविड-19 शुरुआत से लेकर वर्तमान तक विभिन्न प्रकार के कार्य अनवरत टीम के साथ जारी है।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा