व्याख्याताओं के रिक्त पद भरने से खुशी
पलसाना - निकटवर्ती ग्राम पंचायत मदनी के ग्राम गोरधनपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधनपुरा में लंबे समय से रिक्त पड़े व्याख्याताओं के सभी रिक्त पद भर जाने से गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामवासियों एवं विद्यालय एसडीएमसी सदस्यों ने शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं दातांरामगढ विधायक वीरेंद्र सिंह बुरडक का आभार ज्ञापित किया। ग्रामवासियों में काफी खुशी की लहर है कि लंबे समय से व्याख्याताओं के रिक्त पड़े सभी पद भर दिए गए हैं । चारों तरफ शिक्षा मंत्री एवं विधायक के द्वारा किए गए कार्य की चर्चा जोरों पर है। आगंतुक व्याख्याताओं का मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि रिक्त पद भर जाने से अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय एसडीएमसी सदस्यों ने विद्यालय की समस्याएं व व्याप्त अन्य कमियों को पूर्ण कराने के लिए प्रधानाचार्य शर्मा व स्टाफ को आश्वस्त किया।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

