वाहन चालक सडक सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करें : तिवाडी
पलसाना - नेशनल ग्रीन कोर एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में सडक सुरक्षा माह के तहत जिला स्तरीय सडक सुरक्षा एवं प्रदूषण निवारण संगोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन बेबीनार के माध्यम से किया गया। बेबीनार का आयोजन महेश तिवाडी जेडीए फोरेस्ट ऑफीसर जयपुर के मुख्य आतिथ्य, संगीता रूलानियॉ डीसीएम देव हीरो सीकर, रमेश सैनी वर्कशॉप मेनेजर देव हीरो सीकर के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । बेबीनार का संचालन सीओ स्काउट बसन्त कुमार लाटा ने किया ।
इस अवसर महेश तिवाडी ने ऑनलाइन वेबीनार में सडक सुरक्षा एवं प्रदूषण निवारण पर कहा कि सडक सुरक्षा एवं प्रदूषण निवारण के लिए अधिक से अधिक पेड लगाये। प्रदूषण को घटाये। तब ही आगे की पीढी सुरक्षित रहेगी । पेडो के लिए अभी से तैयारी करेगें तो वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पेड लगेगे ।
सीओ स्काउट बसन्त कुमार लाटा ने नेशलन ग्रीन कोर इको क्लब गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी देते हुए मासिक रिपोर्ट, गतिविधियॉ समय पर आयोजन, सडक सुरक्षा जीवन रक्षा माह जो की 18 जनवरी से 18 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है आदि के बारे में ऑनलाइन वेबीनार में प्रकाश डाला। लाटा ने अधिक से अधिक सडक सुरक्षा एवं प्रदूषण निवारण की जान जागृति हेतु रैली, साईकिल रैली, नुक्कड नाटक, पोस्टर, भाषण, नारा लेखन, रंगोली, रिफलेक्टर लगाना, आदि कार्यकम आयोजन करने हेतु बताया ।
संगीता रूलानिया डीएसएम ने कविताओ एवं नारो के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि सडक सुरक्षा के लिए साईकिल को भी अच्छे ढंग से चलाना चाहिये।यातायात नियमो का पालन करना चाहिएॅ, जीवन की सुरक्षा के लिए वाहनों को तेज नही चलाना चाहियें । हमेशा हैलमेट लगायें, सीट बैल्ट का प्रयोग करें, मादक पदार्थ सेवन कर गाडी नही चलाये, सडक के संकेतों को ध्यान में रखकर कर आगे बढें, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग नही करे तब जाकर जीवन बचेगा ।
रमेश सैनी वर्क्स शॉप मेंनेजर ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण निवारण पर उपयोगी जानकारी प्रदान की। ताकि प्रदूषण नही बढे।उन्होने बताया कि समय समय पर अपने वाहन की प्रदूषण की जॉच करवाये। सही समय एवं किलोमीटर चलने पर सर्विस करवायें। तथा पीईयूसी प्रमाण पत्र समय समय पर प्राप्त करें । सही हवा रखे एवं गाडी को स्वच्छ रखें । कार्यक्रम में जिला सीकर के राधेश्याम योगी,बाबूलाल सैनी, पवन कुमार शर्मा, दिलीप कुमार तिवाडी, महेश योगी, शिशपाल सैनी, शारदा देवी, सुखदेव बाबूलाल किरोडीवाल, गुलाब चन्द सैनी, रामावतार गोस्वामी,रोनित जोगानी, संगाीता रूलानिया, रमेश सैनी, सुनिता मीणा, सहित स्काउट, इको क्लब प्रभारी, इको क्लब सदस्य, रोवर, स्काउट मास्टर गाइड कैप्टिन एवं संस्था प्रधान, सचिव स्थानीय संध ने ऑनलाइन वेबीनार में सहभागिता की ।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

