"".

Flickr Images

देश के सतत विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित : भिंडा

स्वयं सहायता समूह को दिया प्रशिक्षण

पलसाना - कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति के सभा भवन में महिला प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को शुरू हुआ । इफको एवं राइसेन जयपुर द्वारा आयोजित कृषक महिला प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम एनएल भिंडा एवं विशिष्ट अतिथि सीसीबीसी सीकर के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार मीणा, अधिशासी अभियंता मोहम्मद इकराम खोखर व वरिष्ठ मुख्य प्रबंधक अंजन गुप्ता थे।  शिविर में महिलाओं को बैंक से जुड़ने के बाद किस प्रकार से लाभ लिए जाएं और किस प्रकार से  लिए गए ऋण का सदुपयोग हो तथा ऋण के माध्यम से महिलाएं किस प्रकार से अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार के लिए किस प्रकार अपने आपको तैयार करें  आदि की जानकारी दी गई । नाबार्ड के डीडीएम एन एल भिंडा ने बताया कि देश के सतत विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो ।इसके लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है ।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार प्रदान कराने के लिए दी गई व्यवस्था को सुंदर बनाना है ।शिविर में बैंक से जुड़ने एवं उनके लाभ लेने से विभिन्न प्रकार के बिंदु पर जानकारी दी गई ।महिला प्रशिक्षण शिविर में पलसाना एवं आसपास की 50 महिलाओं ने सहभागिता की। पंजाब नेशनल बैंक की महिला ट्रेनिंग अधिकारी चांदनी शर्मा ने भी उपयोगी जानकारी दी। इस मौके पर चेयरमैन कजोड़ मल फडोलिया, नारूराम पंवार ,महादेव सिंह व्यवस्थापक आदि मौजूद थे।



रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा