"".

Flickr Images

जिला कलेक्टर ने दिए आई कार्ड लगाने के निर्देश

जिला कलेक्टर ने दिए आई कार्ड लगाने के निर्देश

पलसाना - जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने पलसाना कस्बे के सहायक अभियंता कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों को आई कार्ड  लगवाने के लिए निर्देश दिए। जिला कलेक्टर करीब 11 बजे सहायक अभियंता विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे। जहां तीन कर्मचारियो को आई कार्ड लगाने व रिकार्ड संधारण के निर्देश दिए। उसके बाद राजकीय सामुदायिक अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर ने हॉस्पिटल की संचालित व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। हॉस्पिटल में आउटडोर, इनडोर, निशुल्क दवा वितरण केंद्र, महिला भर्ती वार्ड, ओपीटी, क्षय नियंत्रण कक्ष,  लेबर रूम आदि को देखा। उपस्थिति पंजिका की गहनता से जाचं की।  चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाँ प्रभुदयाल बराला से आवश्यक जानकारी  ली । हॉस्पिटल के प्रवेश द्वार पर जरूरी सूचनाएं देकर जिला कलेक्टर ने खुशी का इजहार किया। स्टाफ को यूनिफॉर्म एवं आई कार्ड में देखकर संतोष जताया। इस मौके पर सहायक निर्देशक (लोकसेवा) राकेश लाटा, डॉ नितेश कुमार शर्मा, डाँ प्रदीप बगडिया, डाँ महेंद्र हरितवाल हुक्माराम ओला सहित स्टाफ मौजूद था।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा