"".

Flickr Images

संभागीय आयुक्त ने किया सहकारी का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने किया सहकारी का निरीक्षण

व्यवस्थापक के कार्यों को सराहा

पलसाना - संभागीय आयुक्त सुमित शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित पलसाना ग्राम सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार दोपहर 1:15 पर  पलसाना सहकार कैंपस  पहुंचे संभागीय आयुक्त सुमित शर्मा ने सहकार कैंपस की सुंदर व्यवस्था एवं बेहतरीन कार्य प्रणाली देखकर व्यवस्थापक महादेव सिंह ऐचरा शाहपुरा को शाबाशी दी। शर्मा ने पलसाना ग्राम सेवा सहकारी कैंपस में कार्यालय सहकार भवन, गोदाम , जिम सेंटर को देखा। एवं किसानों के लिए लगाई गई कृषि यंत्र व उपकरण की प्रदर्शनी को देखकर खुशी जताई। इस दौरान उपखंड अधिकारी अशोक कुमार रणवा, थानाधिकारी घासीराम मीणा , पलसाना नायब तहसीलदार विपुल चौधरी, ग्राम सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन कजोड़ मल फडोलिया आदि मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा