"".

Flickr Images

ग्रामीण क्षेत्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू

ओला ने लिया प्रशिक्षण का जायजा


पलसाना - कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ । ट्रेनिंग सेंटर की मुख्य प्रशिक्षक मनोरमा थपलियाल ने बताया कि सीकर के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय ट्रेनिंग सेंटर पर ट्रेनिंग कर रही महिला प्रशिक्षणार्थियों को पलसाना, किशनपुरा, शिश्यू, रानोली, मलकेडा, गोकुलपुरा  आदि सेंटर पर 30 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। जहां महिला कार्यकर्ताओ को टीकाकरण, प्प्राथमिक उपचार एवं उपकेंद्र पर प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया जावेगा। फील्ड में सर्वे कार्य का भी प्रशिक्षण दिया जावेगा। बताया की बनाए गए बैच में 7 व 8 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का समूह बनाया गया है। जो रोटेशन से प्रशिक्षण हेतु पलसाना पहुंचेंगे। एडिशनल सीएमएचओ डॉ सी.पी. ओला ने शुरू हुए ग्रामीण क्षेत्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आकस्मिक दौरा कर  प्रशिक्षण का जायजा लिया।  प्रशिक्षणार्थियों से सामान्य जानकारी पूछी। कोल्डचेन स्टोर, एलएचवी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष आदि की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ पी डी बराला डॉक्टर महेंद्र सिंह हरितवाल  ,एलएचवी आशा ओला, सुनीता शर्मा ,पिंकी मीणा, बिंदु स्वामी आदि मौजूद थे।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा