जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन
पलसाना - कस्बे के वार्ड 7 व 8 मे पेयजल हेतु नई पाइपलाइन डलवाने के लिए जिला कलक्टर के नाम नायब तहसीलदार विपुल चौधरी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि 40 वर्ष पूर्व जलदाय विभाग द्वारा पेयजल हेतु पाइपलाइन डाली गई थी। जमीन स्तर से पाइपलाइन 12-15 फीट नीचे होने के कारण नाकारा हो गई। इसके कारण मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। जिससे लोगों को महंगे भाव में सर्दी के समय भी 500 रुपए देकर टैकर मनवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार द्वारा 6. 67 करोड की स्वीकृत पेयजल योजना के अंतर्गत जलदाय विभाग द्वारा पेयजल की नई पाइपलाइन डाली जा रही है। लेकिन वार्ड 7 8 में पाइपलाइन नहीं डाली जा रही है। इससे ग्राम वासियों में गहरा आक्रोश है। बंसीधर दायमा , श्रीराम, सुभाष कटारिया, सांवरमल, शौकत अली, बनवारी लाल, योगेश कुमार मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

