"".

Flickr Images

क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत पलसाना पहुंचे

क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत पलसाना पहुंचे

 

पलसाना - कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित भरतराज पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल पलसाना पहुंचे। भरतराज ग्रुप एजुकेशन के चेयरमैन सुभाष सिंह बिजारणिया ने बताया कि चूरू प्रवास कार्यक्रम से पहले भरतराज महाविद्यालय में रुके।  अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओ से बातचीत की। इन्होंने संगठन में होने वाले कार्यक्रमों पर भी विधिवत रूप से चर्चा की। इस दौरान चेयरमैन सुभाष सिंह बिजारणिया, विधार्थी परिषद के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मदन जांगिड़, मुकेश पीपलवा, पंकज शर्मा, रमेश वर्मा, ताराचंद बरवङ, राहुल, सुनिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा