पंचायत शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का हुआ निरीक्षण
पलसाना - जिला मुख्यालय सीकर लोकसेवा सहायक निर्देशक राकेश कुमार लाटा ने पलसाना कस्बे के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर संचालित व्यवस्थाओं को देखा। शुक्रवार 11:30 बजे ग्राम पंचायत मुख्यालय पलसाना पहुंचे लाटा ने कर्मचारियों को उपस्थिति पंजिका में आने-जाने दोनों समय हस्ताक्षर करने एवं सप्ताह में 2 दिन लोक सुनवाई करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जन्म मृत्यु पंजीयन, पट्टा विलेख आदि की जांच कर आवश्यक निर्देश दिए। परिवाद प्राप्ति पर दिनांक ढालकर रिकार्ड संधारण किए जाने की बात कही। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद था। पंचायत कार्यालय पर कार्य दिवस का समय अंकित होने पर अच्छी बात बताई। ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र जांगिड़ से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। लोकसेवा सहायक निर्देशक ने राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। शहीद सीताराम कुमावत एवं केएल तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां सभी कक्षाएं कोविड-19 राज्य सरकार की गाइडलाइन पालना के साथ व्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई । इसके लिए प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व को सराहनीय बताया । इस दौरान आईए राजेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार सैनी आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

