सड़क पार करते समय एक मासूम बालिका बाइक के नीचे आई बड़ा हादसा टला
पलसाना - ग्राम गोवटी में सड़क पार करते समय एक मासूम बालिका बाईक के नीचे आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष कुमावत की 4 वर्षीय मासूम बालिका मानसी सड़क पार कर दूसरी तरफ आ रही थी। अचानक सड़क पर गुजर रही बाइक ने उसके टक्कर मार दी। जहां हल्की चोट आने पर उसको हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया।
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

