"".

Flickr Images

सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन

सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन

पलसाना - कस्बे के ग्राम पंचायत भवन स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के सामने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के आह्वान पर प्रथम चरण में अवकाश के दौरान शनिवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ सत्याग्रह सद्बुद्धि यज्ञ का  विधिवत रूप से आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में सद्बुद्धि के लिए पूर्णाहुति भी दी गई । जिसमें 7 सूत्री मांग पत्र पर सरकार का अध्यानाकर्षण किया गया। जिसमें वेतन, विसंगति, पदोन्नति, नई भर्ति आदि मांगों पर सरकार का ध्यानाकर्षण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल ओला, शंकरलाल वर्मा, हरीश बाकोलिया, सागरमल, हरिशंकर पवांर, पलसाना ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र जांगिड़, झाबरमल खीचड़, श्रवण सिंह शेखावत सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा