"".

Flickr Images

जिला स्तरीय रात्रिकालीन वॉलीबाल प्रतियोगिता आनंदेश्वर महादेव स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित

पाली - रानी उपखण्ड के सोमेसर ग्राम में जिला स्तरीय रात्रिकालीन वॉलीबाल प्रतियोगिता आनंदेश्वर महादेव स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित हो रही हैं। दूसरे दिन सात मैच खेले गए आयोजन कमेटी के प्रवीण कोहली ने बताया कि पहला मैच पाँचेटीया व बोरडी ए, दूसरा मैच बोरडी बी व आईजी कल्ब पाली, तीसरा मैच नाडोल बी. व पिलोवनी बी, चौथा मैच नाडोल ए व सिवास, पाँचवा मैच पिलोवनी ए व बूसी ए, छठा मैच भादरलाऊ व बोरडी ए, सातवां मैच भादरलाऊ व सोमेसर रेल्वे के बीच खेले गए| जिसमे क्रमशः बोरडी ए, आईजी क्लब पाली, राजपुताना क्लब सिवास, पिलोवनी ए,भादरलाऊ टीमों ने जीत दर्ज की इस मौके पर पुनाराम देवासी,गोपाल बैरवा,कैलाश भाटी,हारुण खान, कैलाश बैरवा,चन्दन सिंह शेखावत,ललित सिंह निम्बाड़ा,कन्हैया लाल खारवाल,अजय कुमार,तेजेन्द्र प्रसाद,मीठालाल मालवीय,लक्ष्मण वैष्णव,विक्रम माली,पीयूष मेवाड़ा,नरपत निम्बाड़ा,ललित पँवार तथा काफी  संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।