"".

Flickr Images

पंचायत समिति पलसाना के सरपंचों की मीटिंग हुई संपन्न

सैनी अध्यक्ष शेखावत कोषाध्यक्ष एवं पटेल मीडिया प्रभारी नियुक्त

पलसाना - नवगठित पलसाना पंचायत समिति  की 29 पंचायतों के सरपंचों ने राजस्थान सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के पी डी खाते खोलने के विरोध किया। रविवार को कृष्णा मैरिज गार्डन राणोली में पलसाना पंचायत समिति के सरपंच संघ की मीटिंग की गई । जिसमें अध्यक्ष राजकुमार सैनी सरपंच रैवासा, उपाध्यक्ष-ओमप्रकाश भामू खण्डेलसर ,कोषाध्यक्ष -रूपसिंह शेखावत पलसाना , प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी(प्रेस वार्ता)-सोहन पटेल कुमावत अजबपुरा ,महासचिव -मामराज गुर्जर गनोड़ा,सचिव -रुक्मणि देवी शर्मा कोछोर, सह सचिव -पवन कुमार गिलो की ढाणी व 21 सरपंचों को सदस्य बनाए गए । इस मौके पर प्रवक्ता सोहन पटेल ने बताया कि पलसाना ब्लाक के 29 ग्राम  पंचायतों के सरपंचों ने पी डी खाते खोलने का विरोध किया व पी डी खाते खोलने का जोर शोर से विरोध किया गया ।सरपंचों ने कहा कि विधायक बनाने में सरपंच योगदान देते जबकि सरपंच बनाने में विधायक का कोई योगदान नही होता हैं ।यदि आज हमारी बात सुनी नहीं गई तो आने वाले समय मे सरपंचों संघ द्वारा कड़ा विरोध किया जाएगा। सरपंचों ने बताया कि देश के विकास का रास्ता गाँव एवं ढाणी से होकर निकलता है । पंचायत के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा जिससे पूरे राजस्थान में सरपंच संघ द्वारा विरोध किया जा रहा है ।इस मौके पर गुमानसिंह श्यामपुरा, सांवरमल महंत कोछोर ,विजयसिंह डूकिया, नेहा देवी मण्डा ,रोशन लाल रायपुरा, सोनू कुमावत गोवटी, बुद्धाराम कुमावत, गिरधारी लाल सुजावास ,चम्पा देवी सांगरवा, सरोज सामेर ,ओंकार मल सैनी राणोली, जयराम खोवाल शिश्यु ,रणवीर सिंह रेटा ,मनोज कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे ।




रिपोर्टर - पवन कुमार शर्मा