"".

Flickr Images

स्काउट गाइड आन्दोलन बालिकाकाओ में आत्मविश्वास जगाता है : तिवाडी

अभिभावक अपनी बालिकाओ को स्काउट गाइड से अवश्य जोडे 

       

पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस विधिवत रूप से मनाया गया। 

          कार्यक्रम का शुभाम्भ स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर पर बालिकाओ को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर किया गया। जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय बालिका दिवस की रंगोली बनाई गई एवं बेटी बचाओ का सन्देश दिया। जिला मुख्यालय पर गाइड बालिकाओ एवं स्काउटस ने फुलवारी के शानदार पोधे लगाये। तथा बालिकाओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

         स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा एवं एडवोकेट संदीप तिवाडी के सानिध्य में संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम एडवोकेट संदीप तिवाडी, सुनिता जोशी सयुक्त सचिव, भवानी शंकर कुम्हार व्याख्याता एंव स्काउट मास्टर राउमावि खाचरियावास , बाबुलाल कुमावत गु्रप लीडर एवं राष्ट्र्पति स्काउट दॉता, कान्ता ब्यास पूर्व राष्ट्र्पति गाइड के आतिथ्य में किया गयां । जिसमें विभिन्न वक्ताओ ने बालिका दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। स्काउट महत्व शर्मा ने शानदार भाषण प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया । पुरूस्कार वितरण समारोह में सीकर की जिन गाइड बालिकाओ विगत वर्षो में उत्कृष्ठ सेवाएॅ प्रदान की। जिनको हरदयाल राजकीय माध्यमिक विद्यालय सीकर की भानू,, सिमरन नायक, कोमल राठोड, नेहा पटवा,उषा सैनी एवं पीया शर्मा, को अच्छे कार्य के लिए जिला मुख्यालय की ओर से अतिथियो के कर कमलों से सम्मानित किया गयां। 

        इस मौके पर पर एडवोकेट सन्दीप तिवाडी  ने बालिका दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्काउट गाइड आन्दोलन बालिकाओ में आत्मविश्वास जगाता है एवं सर्वागिण विकास करता है । अभिभावक अपनी बालिकाओ स्काउट गाइड से अवश्य जोडे।  अपनी बालिकाओं को स्काउट के प्रति आगे बढाये। बालिकाओ को जिला मुख्यालय की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी। 

        सुनिता जोशी ने कहा कि बालिकाओ की मुस्कान ही देश की शान है बालिकाएॅ हमेशा मुस्कराते हरे एवं अपने जीवन को खुशी जीये एवं आगे बढे एवं दूसरो को भी प्रेरित करे एवं सबका सहयोग करे। 

        जिला मुख्यालय सीओ स्काउट बसन्त कुमार लाटा ने  स्काउट गाइड ने बालिकाओ को चरित्र स्वास्थ्य, स्ववलम्बन एवं सेवा के मार्ग में आगे बढाने में सहयोग करने के लिए अपील की ।

       भवानी शंकर कुम्हार ने कहा कि बालिकाओ को हमेशा अपने आप को कमजोर नही समझाना चाहिए एवं आगे बढते रहना चाहिये तथा स्काउट गाइड आन्दोलन बालिकाओ को राष्ट्र्पति एवार्ड तक दिलवाता है। हमेशा ही प्रोस्साहित करता रहता है। 

       उसके बाद बडे तालाब में स्काउट गाइड एवं इको क्लब सदस्यों ने बालिका दिवस पर 4 धण्टे श्रमदान कर तालाब की दीवारो एवं चोपडो पर कलर कर सुन्दर बनाने में सहयोग प्रदान किया। सीओ गाइड रितु शर्मा के मार्गदर्शन में भारत की सशक्त बालिका विषय पर ऑनलाईन बेबिनार का आयोजन किया गया बंसत कुमार लाटा ने बताया की  25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं गणतन्त्र दिवस की पूर्व सन्ध्या पर रंगोली एवं दिपोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर श्यामरथ, अंकित सैनी, रोनित जोगानी सहित अनेक स्काउट गाइड सदस्य उपस्थित थे।




रिपोर्टर - पवन कुमार शर्मा