"".

Flickr Images

बालिका दिवस मनाया

बालिका दिवस मनाया

पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पलसाना मुख्यालय पर रविवार को बालिका दिवस मनाया गया। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बनवारी लाल कुमावत के सानिध्य में शुरू हुए बालिका दिवस कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकार के बारे में बताते हुए प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर कुमावत ने कहा की बेटी एक अनमोल धरोहर है । जो एक नहीं दो परिवारों को स्वर्ग बनाती है ।बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करना होगा। बालिकाओं को आत्मरक्षा करने के अनेक हुनर भी बताए गए। सचिव पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बालिकाओं ने इस दौरान अनुपयोगी सामान से अनेक प्रकार के खिलौने एवं दैनिक काम में आने वाली वस्तुओं का निर्माण किया।नेशनल ग्रीन कोर एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला सीकर के तत्वावधान में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा के नेतृत्व में माधव सागर तालाब का सौंदर्यीकरण के तहत कलर करवाया गया माधव सागर की सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य विगत 24 दिन से लगातार जारी हैं।





रिपोर्टर - पवन कुमार शर्मा