"".

Flickr Images

सकारात्मक सोच एवं जज्बे के साथ अकाल को सुकाल में बदलने का काम किया है : विधायक वीरेंद्र सिंह

क्रिकेट का उद्घाटन मैच टाइगर क्रिकेट क्लब डूकिया ने जीता

पलसाना - पंचायत समिति पलसाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत लढाणा के बड़ा जोहड़ा रायपुरा स्थित खेरी वाले बालाजी खेल स्टेडियम में खेरी वाले बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। पंचायत समिति के वार्ड 14 के डायरेक्टर रामनारायण चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता  की । वही मुख्य अतिथि दांतारामगढ़ के विधायक वीरेंद्र सिंह बुरडक थे। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि बीरबल कुलरिया अलोदा, लढाणा सरपंच सागरमल जटराणा ,जिपस जयंत निठारवाल ,डॉक्टर संदीप मुंडोतिया ,पूर्व प्रधान भंवर लाल वर्मा, पलसाना ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव सिंह खोखर, रिछपाल सिंह रेवाड़ थे। 

विधायक वीरेंद्र सिंह ने वैदिक मंगलाचार से फीता काटने के बाद बैटिंग कर अभिजीत मुहूर्त में प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। उद्घाटन मैच टाइगर क्रिकेट क्लब डूकिया एवं भैरू क्रिकेट क्लब राणोली के मध्य खेला गया। डूकिया टीम ने  कप्तान नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में 12 ओवर में 115 रन बनाए वहीं रानोली टीम 85 रन बनाकर आउट हो गई ।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच टाइगर क्रिकेट क्लब डूकिया    ने    जीता। जिपस के जयंत निठारवाल एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव सिंह खोखर ने ने खेल को खेल की भावनाओं से खेलने के लिए प्रेरित किया। कहां की खेलों से व्यक्ति का मन एवं दिमाग स्वस्थ रहता है ।स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का निवास रहता है। रामनारायण चौधरी ने  खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को एकजुट रहकर आगे बढ़ने की सलाह दी । पूर्व प्रधान  भंवर लाल वर्मा एवं बीरबल सिंह कुलरिया अलौदा  ने कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों  को प्रमुखता से रखा । डॉक्टर संदीप मुंडोतिया ने ग्राम जनता के सहयोग से आयोजित हो रही प्रतियोगिता  के लिए  आयोजकों को  समय-समय पर  प्रतियोगिता कराने के लिए प्रेरित किया । विधायक वीरेंद्र सिंह ने  खिलाड़ियों को संबोधित करने के बाद  कहा कि  सकारात्मक सोच एवं जज्बे के साथ विपरीत परिस्थिति में भी हमने अकाल को सुकाल में बदला है । क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाते हुए डांसरोली से केशव काबास ,नौसाल से विजयपुरा, राजपुरा से हरीपुरा ,डूकिया से खातीवास वाया नलाकीढाणी ,दांतला से खारियावास ,बनाथला से रामपुरा तक 176 .73 लाख  से सड़कों का डामरीकरण स्वीकृत कराया है। विधायक ने कहा किसानों को गुमराह नहीं किया है । जितना  काम कर सकते हैं करेंगे । वोट बैंक बनाना  हमारा उद्देश्य नहीं है । विकास एवं आम जनता की सेवा करना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है ।इस अवसर पर मोहनलाल खोखर, लालचंद खोखर ,हेमचंद बाजिया, झूथाराम खोखर ,नरसीराम ग्राम सेवक ,भंवरलाल खोखर ,नानूराम  खोखर ,गोपाल बाजिया, सुवालाल गुर्जर, राजू गुर्जर सांवरमल,  मोहनलाल बाजिया, लक्ष्मणरामखोखर ,शीशपाल ,गोपाल राम आदि मौजूद थे। भामाशाह के द्वारा फल व मिठाई वितरित की गई। प्रतियोगिता में 36 टीमों ने सहभागिता की।





रिपोर्टर - पवन कुमार शर्मा