राजस्थान टीम का करेगा नेतृत्व
पलसाना - सातवीं नेशनल आई सी ई स्टॉक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप गुलमर्ग कश्मीर में होगी। आईसी स्टॉक एसोसिएशन राजस्थान की जनरल सेक्रेटरी साक्षी शर्मा ने बताया कि राजस्थान की पुरुष टीम में योगेश श्योराण पुत्र गजराज श्योराण का चयन राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए किया गया । चैंपियनशिप में भारत के सभी राज्यों की टीम भाग लेगी । राजस्थान आइस स्टॉप स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जनरल सचिव साक्षी शर्मा ने टीम की घोषणा करते हुए योगेश श्योराण को कप्तान बनाया है। योगेश के कप्तान बनने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई । 28 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में साक्षी शर्मा व पूरणमल जाट टीम के कोच होंगे।
रिपोर्टर - पवन कुमार शर्मा

