पराक्रम दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम वृक्षारोपण एवं श्रमदान किया
पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में आज देष के महान सपूत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ति पराक्रम दिवस के रूप में स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बडा तालाब सीकर पर पुरूषोतम लाल स्वामी, रीना चाहर, सुनिता कुमावत के आतिथ्य में समारोह पूर्वक मनाई गई एवं देश के महान सपूत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से सीख लेकर देश के लिए कार्य करने की शपथ ली।
कार्यक्रम की आगन्तुको का स्वागत बसन्तकुमार लाटा सी.ओ.स्काउट सीकर ने किया स्काउट गाइड व रोवर्स ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । नेताजी के जीवन से जुडी कविता, भाषण,अनेक देष भक्ति गीत प्रस्तुत किये विद्याश्रम स्कूल पोलो ग्राउण्ड सीकर, श्री कल्याण राजकीय उ मा वि सीकर, राजकीय हरदयाल मा वि सीकर,, मरूधर ऑपन रोवर कू्र सीकर , के स्काउट गाइड रोवर ने भाग लिया।
इस अवसर बसन्त कुमार लाटा सी ओ स्काउट सीकर ने नेताजी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं उनके जीवन से जुडी विभिन्न जानकारी प्रदान की।
पुरूषोतम लाल स्वामी स्काउट प्रभारी श्री कल्याण रा उ मा वि सीकर ने कहा कि नेताजी के जीवन के विभिन्न आदर्षो से षिक्षा लेते हुए आगे बढे व अपने व अपने देष का नाम रोषन करे,
कान्ता व्यास ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने कम संसाधनो के देश के लिए आजाद हिन्द फोज तैयार की एवं देश के लिये कार्य किया जो कि प्रेरणा दायी है।
गाइड पीया शर्मा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से जुंडी बातो पर शानदार भाषण प्रस्तुत किया व स्काउट गाइड को प्रोत्साहित किया साथ ही रोनित जोगानी, अंकित सैनी, कोमल राठोड,सिमरन नायक,महत्व शर्मा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर पोधारोपण किया गया तथा उसके बाद बडे तालाब में श्रमदान कर कलर करने का कार्य किया। 24 जनवरी को राष्ट्र्ीय बालिका दिवस मनाया जायेगा।
रिपोर्टर - पवन कुमार शर्मा

