पीपलवा राष्ट्रीय विप्र एकता संगठन मंच के मुख्य तहसील अध्यक्ष नियुक्त
पलसाना - कस्बे के नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मुकेश पीपलवा को राष्ट्रीय विप्र एकता संगठन का तहसील अध्यक्ष विधिवत रूप से नियुक्त किया गया। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, राजस्थान के प्रदेश संयोजक विकास पारीक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव उपाध्याय के सानिध्य में पीपलवा को मुख्य तहसील अध्यक्ष व पंकज शर्मा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय विप्र एकता संगठन मंच के मुख्य तहसील अध्यक्ष मुकेश पीपलवा पंकज शर्मा को तहसील युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। बनने के बाद विप्र एकता मंच व अन्य संगठनों ने आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई। इस मौके पर भरतराज ग्रुप ऑफ एज्युकेशन के चैयरमेन सुभाष सिंह बिजारनिया, भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री मदन जांगिड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश मीणा, कमलेश मावलिया मौजूद थे।
रिपोर्टर - पवन कुमार शर्मा

