"".

Flickr Images

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

पलसाना - पुलिस थाना रानोली ने अवैध शराब के साथ एक जने को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि एसपी देवेंद्र कुमार शर्मा व सीओ ग्रामीण राजेश आर्य के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 स्थित पलसाना के अखेपुरा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई। और गाड़ियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सूचना पर टोल के पास नाकाबंदी में चेक करने पर हरियाणा की निर्मित शराब लेकर कार से एक जना जा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने के प्रयास में रहा। मगर पुलिस ने तत पर रहकर पकड लिया और गिरफ्तार किया। 





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा