"".

Flickr Images

सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

पलसाना - ग्राम सामोताकाबास  में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत रूप से समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष मील खंडेला  पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश पूनिया रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीम ने सहभागिता की। उदयपुरा एवं मंढा के बीच खेला गया। जिसमें उदयपुर विजयी रही। विजेताओं को अतिथियों द्वारा 11 हजार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वही मैन ऑफ द सीरीज मनीष सैनी, बेस्ट बॉलर साहल खान, बेस्ट विकेट अमित शर्मा रहे, जिनको भी सम्मानित किया गया। सुभाष मील ने क्रिकेट प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहो। अब समय बदल गया है अब आगे बढ़ने के लिए शत प्रतिशत जरूरत है। प्रतिस्पर्धा से खेल की भावना पैदा करते हुए आगे बढ़कर ही दिखाना है। इतना ही नहीं खेल के लिए हर समय तैयार रहने की आवश्यकता है। हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। हमें खेल के लिए एक्टिव होना है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश पूनिया, पूर्व वरिष्ठ अध्यापक एवं पंचायत समिति प्रतिनिधि रामेश्वर लाल ऐचरा, ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड व्यवस्थापक महादेव सिंह ऐचरा, राहुल, प्रहलाद, कमलेश चौधरी, अशोक शर्मा, हरीश, मनोज आदि मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा