पलसाना - राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला मुख्यालय एवं नेशनल ग्रीन कोर सीकर द्वारा 10 लाख स्काउट गाइड जल स्वावलंबन की ओर अभियान के तहत आज चौथे दिन भी माधव सागर इतिहासिक बड़े तालाब पर श्रमदान किया गया इसमें स्काउट रोवर इको क्लब सदस्यों ने भाग लेकर मूर्तियों के अवशेष पॉलीथिन कचरा व अन्य बेकार वस्तुएं निकाली
कार्यक्रम में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर के निर्देशन में पूर्व राष्ट्रपति गाइड कांता व्यास, गुरदयाल सिंह नरूका ग्रुप लीडर, स्काउट रोहित जोगाणी, श्याम रथ, गणेश सैनी ,कृष्णा तिवारी व संकल्प सेवा संस्थान आलोक कौशिक, लीना बिजारणिया अजधवेश व्यास कार्तिक शर्मा, एवं अन्य स्काउट ने सहयोग प्रदान किया
स्काउट गाइड एवं इको क्लब सदस्य लगातार कई वर्षों से बड़ा तालाब को संरक्षित संवर्धन हेतु श्रमदान कर स्वच्छ बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं यह ऐतिहासिक धरोहर है इसे गंदा नहीं करें ऐसी अपील जनसाधारण से की ,
रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

