रामगंजमंडी नगर पालिका क्षेत्र में कौवों और पक्षियों की अज्ञात कारणों से संदेहास्पद स्थिति में हो रही मृत्यु को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम देसलदान ने तहसीलदार भारत सिंह को प्रभारी नियुक्त कर कमेटी का गठन किया गया है जिसमें कमेटी के सदस्यों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । कमेटी में भारत सिंह प्रभारी अधिकारी, नवनीत शर्मा नोडल अधिकारी, अनिल मीणा नोडल अधिकारी, सुरेश चंद वर्मा सदस्य सत्यनारायण राठौर ,रईस खान को शामिल किया गया है जिन्हें इस कार्य के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं रामगंज मंडी तहसील कार्यालय पर इन सूचनाओं को त्वरित आदान प्रदान करने हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07459-220108 है । जिसका प्रभारी अनिल मीणा पशु चिकित्सक रामगंजमंडी को नियुक्त किया है।
रिपोर्ट - राजीव दाधीच

