"".

Flickr Images

असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को 105 कंबल वितरण किए

पलसाना - कस्बे सहित आसपास  गांव  के असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कंबल वितरण किए गए ।भामाशाह मालीराम अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पलसाना रीको औद्योगिक ग्रोथ सेंटर में रह रहे घुमंतू जाति के भोपा परिवार, भदालाकीढाणी एवं माजीपुरा क्षेत्र के असहाय एवं जरूरतमंद करीब 105 लोगों को गर्म कंबल वितरण किए गए। गौरतलब है की  भामाशाह  अग्रवाल द्वारा पिछले  करीब  6 वर्षों से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को सर्दी के समय गरम कंबल वितरण किए जाते हैं। पुजारी सांवरमल ने इस मौके पर किसी कवि की दो पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए कहा  जननी जणे तो  भक्त जण,  क दाता क सुर। नहीं तो रहिये बाँझ मत गंवाए नूर।। पुजारी ने कहा कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी होती है। अग्रवाल के द्वारा किया जा रहा पुनीत कार्य घोर कलयुग में सराहनीय है। इस मौके पर शिवभगवान कुमावत, सांवरमल पुजारी, संजय अग्रवाल ,पवन अग्रवाल ,महेंद्र अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।




रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा