"".

Flickr Images

किडनी से पीड़ित को भामाशाह मालीराम अग्रवाल ने 21 हजार रुपए दिए

पलसाना - पलसाना पंचायत समिति के भदालाकीढाणी निवासी किडनी से पीड़ित नाथूराम भदाला के परिवार से भामाशाह  मालीराम अग्रवाल ने मुलाकात की। मालीराम अग्रवाल ने किडनी से पीड़ित विनोद कुमार पुत्र रामकुमार भदाला को 21000 रुपए  आर्थिक सहायता के  भेंट किए। एवं  परिवार को दो कंबल भी भेंट की । इस मौके पर ओम प्रकाश अग्रवाल, मोहन लाल शर्मा, रामगोपाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल ,महेंद्रकुमार, पवन कुमार अग्रवाल ,जुगलकिशोर कुमावत, शंकरलाल भदाला, योगेंद्र सिंह, महेश कुमार आदि मौजूद थे। बताया गया कि विनोद लॉकडाउन से ही किडनी की बीमारी से पीड़ित है। विनोद का एक भाई पहले खत्म हो गया था। पीड़ित विनोद के चाचा शंकरलाल के द्वारा विनोद को किडनी दी जाएगी।





रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा